कृषि भूमि उपयोग का प्रतिरूप (चाकसू तहसील)

Authors

  • डाॅ. हरनाम सिंह

Abstract

क्षेत्र विशेष का कृषि भूमि उपयोग वहां की जलवायु व अन्य सामाजिक, आर्थिक विशेषताओं पर निर्भर है। अध्ययन क्षेत्र चाकसू तहसील मुख्यालय जयपुर जिले के दक्षिण पूर्व में अवस्थित है जिसका कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 78816 हैक्टेयर है एंव क्षेत्र की जलवायु अद्र्वशुष्क है तथा वार्षिक वर्षा का औसत 685 मिलिमीटर (1985 से 2010) है। तहसील का कृषि भूमि उपयोग त्रिवर्षीय आंकड़ों के औसत 2017-2020 पर आधारित है जिसमें फसलों की कोटि, फसल गहनता, फसल विविधता आदि का निर्धारण किया है। अध्ययन क्षेत्र का शुद्व बोया गया क्षेत्र राजस्थान व जयपुर जिले के औसत से भी अधिक है। कृषि प्रतिरूप को सूक्ष्म स्तर पर समझने के लिये उद्देश्यवादी प्रति चयन के आधार चयन किया गया है। सभी आंकड़ों का विश्लेषण तहसील के कुल 57 पटवार मण्डल के आधार पर किया गया है। तहसील में पानी की कमी को देखते हुए शुष्क कृषि पद्वति व फव्वारा सिंचाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। साथ ही सतही जल संग्रहण पद्वतियों को अपनाने की जरूरत है ताकि भूजल स्तर में सुधार हो सके।

Downloads

Published

2025-07-24

How to Cite

डाॅ. हरनाम सिंह. (2025). कृषि भूमि उपयोग का प्रतिरूप (चाकसू तहसील). INTERNATIONAL JOURNAL OF SOCIAL SCIENCE & INTERDISCIPLINARY RESEARCH ISSN: 2277-3630 Impact Factor: 8.036, 11(09), 414–421. Retrieved from https://gejournal.net/index.php/IJSSIR/article/view/2712